पीएनजीआरबी में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा 2024


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड में दिनांक 16 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। निदेशक (प्रशासन, मानव संसाधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी) के मार्गदर्शन में पारिभाषिक शब्दावली एवं हिंदी अनुवाद (अंग्रेज़ी से हिंदी एवं हिंदी से अंग्रेज़ी) प्रतियोगिता, हिंदी सलोगन प्रतियोगिता, राजभाषा एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता, सृजनात्मक लेखन (हिंदी निबंध) प्रतियोगिता, वाद-प्रतिवाद प्रतियोगिता, हिंदी कार्यशाला (विषय:सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन में हिंदी का महत्व) और हिंदी श्रुतलेखन प्रतियोगिता (केवल बहु कार्यकारी कर्मचारी) जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन सभी प्रतियोगिताओं में अधिकारियों, परामर्शदाताओं और वरिष्ठ अधियाकरियों तथा कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।


हिंदी पखवाड़े के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन दिनांक 08 अक्तूबर 2024 को किया गया। इस अवसर पर श्री गजेंद्र सिंह (बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य) ने कहा कि हिंदी भाषा भारत की विविधतापरक संस्कृति और संस्कारों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। हिंदी हमारे देश की राष्ट्रीय एकता और अस्मिता का सबसे शक्तिशाली एवं प्रभावशाली माध्यम है जिसमे भारतीय जनमानस की संवेदनाओं को सरलता व सुगमता से व्यक्त करने का सामर्थ्य है। वही श्री ए. रमना कुमार (बोर्ड के सदस्य) ने अपने भाषण में कहा कि हिंदी भाषा संपूर्ण राष्ट्र की संपर्क भाषा है और यह सबके साथ संवाद करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने अपने संबोधन में राजभाषा हिंदी को एक भाषा ही नहीं अपितु राष्ट्र के स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का विषय बताया। उन्होंने सबसे हिंदी के उपयोग को बढ़ाने का आग्रह किया साथ-ही-साथ स्थानीय भाषाओं को सीखने का प्रयास करने का भी आह्वान किया।


अध्यक्ष महोदय ने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने और बोर्ड के सदस्यों ने सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों से अधिक से अधिक आधिकारिक कार्य हिंदी भाषा में करने की अपील भी की। हिंदी पखवाड़े की गतिविधियों ने पीएनजीआरबी में एक प्रेरणादायक और उर्जादायक माहौल निर्मित किया।


हिंदी पखवाड़ा | पुरस्कार वितरण की झलकियां

विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम पुरस्कार विजेता प्रतिभागियों के नाम :